मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। जिले में सोमवार को तेज पुरवा हवा के साथ आकाश में बादल छाया रहा। वैसे दिन में बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी 11 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 11 मार्च के आसपास जिले के कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। बाकी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, जबकि 10 से 11 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 10 से 12 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्यत: पुरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों के साथ आम आदमी चिंतित हैं। इस बीच लगन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.