गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज,हिदुस्तान प्रतिनिधि। पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार चल रही पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से रबी फसलों, खासकर सरसों की खेती को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। जिससे खेतों में खड़ी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 1.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की खेती की गई है। इसमें लगभग 4227 हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल लगी हुई है। इस समय सरसों की फसल फूल व दाना बनने की अवस्था में है। ऐसे में तेज हवा चलने से फूल झड़ने, पौधों के झुकने और दानों के कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.