बेगुसराय, जनवरी 7 -- सिंघौल,निज संवाददाता। जनवरी माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और ठंड का सितम भी समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन सप्ताह से जारी ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऊपर से तेज पछुआ हवा के कारण शीतलहर के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संपन्न परिवार तो गर्म कपड़ों व रूम हीटर के सहारे ठंड को झेल रहे हैं लेकिन गरीब व मजदूर वर्ग के लिए पूस की रात के बाद माघ माह भी काटना भारी पड़ रहा है। चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर किसी तरह भीषण ठंड के मौसम में अपना बचाव कर रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान में फिलहाल इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। पूसा स्थित मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.