सोनभद्र, जून 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तपिश बढ़ गई। तपिश और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। वहीं पूरे दिन तेज धूप होने के कारण उमस भी बढ़ गई थी। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को पूरे दिन पसीने से तर बतर देखा गया। देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखी। सोनांचल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही तेज धूप से तपिश बढ़ गई है। तेज धूप के कारण दिन में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से न तो दिन में राहत मिल सकी और न ही शाम को। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रवि...