दरभंगा, जून 5 -- दरभंगा। पिछले पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इसका असर बाजार पर भी पड़ रहा है। शाम ढलने के बाद ही लोग बाहर निकल रहे हैं। बहुत जरूरी काम से दिन में निकलने वालों को बीमार पड़ने की आशंका सताती रहती है। भीषण गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गयी है। गन्ने के जूस व बेल की शर्बत की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल इस मौसम में चिकित्सकों ने तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने व तली-भुनी चीजों से बचने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और शोले बरसाती धूप से जनजीवन बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...