नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गर्म मौसम ने लोगों का अभी से इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है। दिन की कड़ी धूप मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास करा रही है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यानी दिन के साथ अब लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आमतौर पर मार्च में सुबह और शाम को हल्की ठंड का अहसास होता है, लेकिन इस बार मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से लोगों को अभी से गर्मी परेशान करने लगी है। सुबह से ही दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप निकल रही है। सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप इतनी कड़ी होने लगी है कि लोग छाया में रहने की कोशिश करने लगे हैं। शुक्रवार को दिनभर कड़ी धूप निकली रह...