तेज धूप से झुर्रियां, सनबर्न और त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ा
फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को दोपहर के समय सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बना रहा। डाक्टरों का कहना है कि सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा और आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इनके लगातार संपर्क में रहने से त्वचा पर झुर्रियां, सनबर्न और त्वचा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. सोनम सचान ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उनके मुताबिक गर्मी के कारण बीपी और शुगर के मरीजों की परेशानी भी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- हीटवेव का अलर्ट जारी, दोपहर में घर से न निकलें शरीर में पानी की कमी और तेज तापमान से मरीजों की हालत बिगड़ सकती है। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.