बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- मार्च महीने के बीतने के साथ ही सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने गर्मी का असर बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिन की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई, जो दोपहर होते-होते काफी तेज हो गई। गर्मी का आलम यह रहा कि सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड हुआ। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की है। सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप की तीव्रता बढ़ने लगती है, जिससे दोपहर के समय बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई देने लगी है। एक तरफ जहां गर्मी का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह से गर्मी का असर बढ़ा रहा। तेज धूप के साथ...