बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- मौसम साफ होते ही गर्मी के तेवर बढ़ने लगे हैं। तेज धूप के चलते गर्मी का असर बढ़ गया है। भीषण गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मंगलवार को दिनभर गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। दोपहर के समय चटक धूप के चलते सड़कों पर आवागमन भी कम देखने को मिला। तापमान उछाल भरकर न्यूनतम 27 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अब तीन दिन बाद बारिश की संभावना बन रही है। तापमान में भी गिरावट हो सकती है। मौसम बदलने के साथ तापमान में उछाल होने लगा है। गर्मी का असर रोजाना बढ़ रहा है। सूर्यदेव के तेवर भी तीखे हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से तेज धपू से गर्मी में लोग पसीनों से भीगे रहे। दिन बढ़ने के साथ ही चटक धूप से लोग पसीनों से तर-बतर हो गए। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की भीड़ कम नजर आई। दिनभर गर्मी से जनजीवन ...