सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- बांसी। क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप की तल्खी व गर्म हवा ने लोगों को चलना दूभर कर दिया है, बावजूद नगर पालिका बांसी में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज उमस का दौर चल रहा है। इससे आम आदमी परेशान है। घरों से लोग बहुत आवश्यक कार्य से ही बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में कस्बे में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्याऊ की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- डाला में कई जगहों पर प्याऊ की हुई व्यवस्था ईओ जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शीघ्र ही कस्बे के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.