तेज धूप व पुरवा हवा से झुलस रहा शरीर, तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा
समस्तीपुर, मई 16 -- पूसा। गर्मी का तल्ख तेवर एक बार फिर तेज हो गया है। सुबह सूर्य की किरण के बाद दिन चढ़ने के साथ ही हर घंटे तेज धूप के साथ गर्म हवा लोगों को झुलसाने लगी है। शुक्रवार को भी हालात समान थे। इस दौरान दिन का तापमान करीब 36 डिग्री रहा। जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढती गई। लोग ठंडक वाली जगहों की तलाश में रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में गरज के साथ हल्के बादल रह सकते हैं। इसके कारण कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 17 मई तक तेज हवा के साथ वर्षा की अधिक संभावना है। यह भी पढ़ें- मौसम : आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 20 मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.