गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अमेठी। तेज धूप और भीषण गर्मी से जहां जनजीवन बेहाल है। वहीं इसका असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। अस्पतालों में जुखाम, बुखार, पेट दर्द और डायरिया जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भीड़ के चलते सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं उपलब्ध हो पा रही हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ओपीडी में भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि हर मरीज को पर्याप्त समय दे पाना डॉक्टरों के लिए मुश्किल हो रहा है। गर्मी के कारण खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ का पारा जा सकता 43 डिग्री के पार, हीटवेव से इन जिलों में 50 डिग्री तक महसूस हुई गर्मी ज्यादातर मरीज जुकाम बुखार के साथ ही डायरिया और पेट दर्द की समस्या से ग्रस्त है...