प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- फोटो-17 धूप में गर्मी से राहत पाने को सीधे बोतल का ठंडा पानी पी रहे लोग यह भी पढ़ें- दिल्ली में छाया Heat Stroke का साया! क्यों मानी जाती मेडिकल इमरजेंसी? बर्फ में डुबोकर बचाते हैं जान गर्मी में ठंडे पानी से सिकुड़ रहीं नसों से बिगड़ रहा शरीर का संतुलन प्रतापगढ़, संवाददाता। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से राहत पाने को तुरंत फ्रिज का अधिक ठंडा पानी पीने वाले लोग बीमार होकर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। ऐसे लोग सिर दर्द से लेकर, गैस, अपच, सांस और सर्दी-बुखार तक की चपेट में आ जा रहे हैं। इनको दवा देने के साथ डॉक्टर तेज धूप और फ्रिज के अधिक ठंडे पानी, दोनों से दूरी बनाना जरूरी बता रहे हैं।मेडिकल कॉलेज के मरीजों की स्थिति मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित मेडिसिन विभाग की ओपीडी में ठंडा पा...