घाटशिला, जनवरी 7 -- घाटशिला, संवाददाता। झारखंड के महापर्व मकर में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कुहासे कुम्हारों की उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। ठंड की वजह से धूप तेज नहीं हो रही है, इससे मकर में उपयोग होने वाले बर्तन सही ढंग से सूख नहीं रहे हैं, अगर ये बर्तन नही सूखेंगे, तो फिर मकर के पहले कैसे बिकेगा। इसी की चिंता प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी एवं अमतलगोड़ा गांवों के कुम्हारों की सता रही है। बर्तन सूखने पर ही भट्ठी में डाला जायेगा : कुम्हार गांव के कुम्हार अनंत भकत, निर्मल भकत, सावित्री भकत आदि लोगों का कहना है कि इस बार क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण बंपर धान की फसल हुई है। उम्मीद थी कि बेहतर धान की फसल होने पर लोग बड़े उल्लास से मकर मनायेंगे। इसे लेकर मकर के समय विभिन्न प्रकार के...