रायबरेली, अप्रैल 14 -- रायबरेली,संवाददाता। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। तेज कड़ी धूप के बीच लोग सुबह शाम तक लाइन में लग रहते है। नंबर आने तक पता चलता है कि गैस सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो गया या फिर केवाईसी ना होने के कारण उन्हें गैस नहीं दी जा रही है। भूख प्यास से बेहाल आखिर में मायूस होकर खाली सिलेंडर लेकर वापस लौट जाते है। इस तरह के मामले में प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों में देखने को मिल रही है। करीब महीने से जिले में चल रही गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण गैस का संकट बरकारार परिवार की भूख मिटाने के लिए प्रतिदिन भोर से ही गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रहती है। तेज धूप के बीच भी लाइन में लगे लोगों के हौसले नहीं डिगते। स्वयं भूखे और...