एटा, अप्रैल 18 -- गर्मी बढ़ते ही मेडिकल कालेज की त्वचा रोग ओपीडी में सर्वाधिक मरीज सन एलर्जी के पहुंच रहे है। इनको धूल-मिट्टी और तेज धूप से एलर्जी हो रही है। ओपीडी में पहुंचे एलर्जी वाले मरीजों को चिकित्सक डा. प्रीति कुशवाह ने उपचार के साथ-साथ विशेष रूप से साफ-सफाई करने की सलाह दी है। शनिवार को ओपीडी में 350 से 400 रोगियों में सर्वाधिक एलर्जी के रहे हैं। ओपीडी में आए एलर्जी के मरीजों ने चिकित्सक को बताया कि धूप, धूल-मिट्टी और थ्रेसिंग से उड़ रहे कणों से लोगों में एलर्जी की शिकायत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि धूप की वजह से चेहरे पर एलर्जी हो रही है। यह भी पढ़ें- चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार इसके अलावा ओपीडी में ददोले वाली एलर्जी के मरीज अधिक आ रहे हैं। इनको जांच कराकर उपचार कराये जाने को परामर्श दिया जा रहा...