सिद्धार्थ, मई 24 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का कहर चारो तरफ जारी है। शनिवार को पूरा दिन सूर्य देव आसमान में आग बरसाते रहे। दोपहर में गर्म हवा, लू के थपेड़ों ने शरीर को झुलसा दिया। कड़ी धूप के बीच घर से बाहर निकलने पर लोगों की हलक सूखता रहा। बाजार में निकले लोगों को जगह-जगह रुक कर पानी से हलक को तर करना पड़ा। इसके बाद भी पेयजल शरीर व आत्मा को गर्मी से खास राहत नहीं दे पाया। दिन की शुरुआत होते ही लगभग नौ बजे घर से निकलने पर ही गर्म हवा का सामना करना पड़ा। इससे लोग पसीना पसीना हो गए। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पारे में 'आग' उगल रहा आसमान, दोपहर में थम गई शहर की रफ्तार चढ़ते दिन की गर्मी से शरीर पसीने से चिपचिपा होने लगा। वहीं अघोषित बिजली कटौती से लोगों में बेचैनी रही। घर से बाहर निकले और निमार्ण कार्य में लगे मजदूरों ने तेज धूप से बचाव क...