कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में मौसम के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। तेज धूप व पारा बढ़ने से गर्म कपड़े फिर से बक्सों में कैद होने लगे हैं। शुक्रवार को तेज धूप के साथ पारा सामान्य से पौने चार डिग्री ऊपर पहुंचने से तल्ख हुए मौसम के कारण जहां लोग छाया तलाशते दिखे। वहीं मौसम के गर्म मिजाज से गेहूं व सब्जी की फसलों पर प्रतिकूल असर देख परेशान किसान फसलों को बचाने की कवायद में जुट गए हैं। होली नजदीक आते ही मौसम तल्ख होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही पारा बढ़ने से मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं। इससे लोगों ने गर्म कपड़ों को बक्सों में पैक करना शुरू कर दिया है। हालांकि रात के तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से आधा डिग्री नीचे गिरकर 12.2 डिग्री रहा, जबकि गुरूवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.