बांका, मई 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों लेकर आया। सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद दिनभर चल रही ठंडी हवा ने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत दी। सोमवार की देर रात अचानक तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- मौसम का विरोधाभास: बादल तो कहीं तीखी धू, बीमार हो रहे लोगबिजली व्यवस्था पर असर हालांकि तेज हवा का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और घंटों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि, कहीं से जनमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। इधर मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्...