शामली, मई 30 -- शामली। शनिवार को जिले में मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह जहां हल्की हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं पूर्वाह्न में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज धूल भरी आंधी के साथ आसमान में काले बादल छा गए। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ, हालांकि शाम तक मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की। शनिवार सुबह से ही आसमान में हल्की हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। सुबह के समय मौसम सुहावना होने के कारण लोग अपने दैनिक कार्यों में जुटे रहे, लेकिन करीब 11 बजे के बाद तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। यह भी पढ़ें- दिन में तीखी धूप, शाम को धूलभरी आंधी संग फुहारों से मौसम हुआ सुहावना बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगो...