मथुरा, अप्रैल 18 -- भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की शाम तेज आंधी से अफरातफरी मच गयी। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गयीं। करीब 30 मिनट तक धूलभरी आंधी के चलते राहगीर व वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते महानगर में कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन होने की सूचना है। उपभोक्ता बिजली आपूर्ति की जानकारी कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इसके चलते हल्की धूप निकली। परंतु, कुछ देर बाद ही आसमान से बादल छंट गए और तेज धूप के चलते तापमान में अचानक वृद्धि हो गयी। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन चिलचिलाती धूप के चलते लोगों को एसी व कूलर का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद सायं मौसम ने फिर करवट बदली। सायं करीब साढ़े छह बजे धूप भरी आंधी...