गंगापार, अप्रैल 29 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ ही तापमान बढ़ने लगता है और दोपहर में तपन और बढ़ जाती है। एक दो दिन से मौसम में कुछ बदलाव हुआ है लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आई है। ऐसी स्थिति में स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है।विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को और अधिक समस्या है। प्रशासनिक आदेशानुसार विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से बारह बजे तक चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी से स्कूली छात्र परेशान सुबह तो ठीक है लेकिन छुट्टी के बाद दोपहर में घर लौटने वाले बच्चों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। करमा के विद्यालयों में ...