कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। शनिवार की सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले समय में अधिकतम तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह से ही तेज धूप और आसमान में हल्की धुंध (डस्ट हेज) के कारण वातावरण में गर्मी का असर साफ महसूस किया गया।मौसम के बदलाव से लोगों की बढ़ी परेशानीमौसम के इस बदलाव के साथ पछुआ हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिनभर 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.