गोपालगंज, मई 23 -- गोपालगंज। गोपालगंज में गर्मी का सितम लगातार जारी है। जिले में शनिवार को भी भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग बरसती रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, अभी राहत के आसार नहींगर्मी की स्थिति दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि सड़कें सूनी नजर आने लगीं। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दिनभर चली हिट वेव के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानी मजदूरों, राहगीरों और बाजार में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि हवा में नमी और तपिश के कारण लोगों को 49 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, जनजीवन बेहालहवा का प्रभाव स...