शामली, मई 18 -- शामली। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसती दिखाई दी, जबकि दोपहर के समय चल रही गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज गर्मी के चलते बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। पिछले कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश और आंधी-तूफान के बाद मौसम में आई अचानक तब्दीली से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मौसम के बदले मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां सिर दर्द, बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा अधिक...