कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। जिले में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय हालात इतने खराब हो गए कि शहर की मुख्य सड़कें और बाजार लगभग सूने दिखाई दिए। लू के थपेड़ों और तपती धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग ने झुलसाया, पारा @42 डिग्री सेल्यियसगर्मी का असर तिर्वा रोड, मकरंद नगर रोड, स्टेशन रोड और सरायमीरा क्षेत्र में दिनभर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। दोपहर के समय तो कई जगहों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। सड़क किनारे लगने वाली छोटी दुकानों और ठेलों पर भी ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। गर्म हवाओं के चलते बाइक सवार...