समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में चार दिनों से भीषण गर्मी व तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं तेज धूप और गर्मी से खेतों में लगी सब्जी की फसलें भी मुरझाने लगी है। इस कारण सब्जी उत्पादक किसानों में मायूसी है। इस ओर किसान अविनाश कुमार सहनी, गुड्डू सहनी, दीपक कुमार सहनी, राजेश प्रसाद, बिरजू सहनी, रौशन कुमार आदि किसानों ने बताया की फुल गोवी, परवल, बैगन, टमाटर, भिंडी सहित अन्य सब्जी की फसलों में सिंचाई करते करते परेशान हैं। लगातार सिंचाई करने के बावजूद भी तेज धूप से फसल मुरझा जाता है। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ने से झुलस रहे सब्जी के पौधे फसल मुरझाने के बाद उसका सही रूप से विकास नहीं हो पाता है। मौसम की बेरूखी ने सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे का रंग फीका कर दिया है। यह भी पढ़ें- बेम...