मेरठ, अप्रैल 27 -- अधिकांश स्कूलों में तेज धूप और गर्मी के कारण आउटडोर गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। कुछ स्कूलों में प्रार्थना भी बंद हो गई है। सहोदय के अध्यक्ष राहुल केसरवानी का कहना है कि अधिकांश स्कूलों में आउटडोर गतिविधि बंद हो गई है, क्योंकि स्कूल कम समय के लिए खुल रहे हैं। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराणा ने सोमवार को भी सीएम से छोटी कक्षा के स्कूल बंद किए जाने की मांग की है। बताया कि सोमवार को भी एक स्कूल में बच्चों की नाक से खून बहने व बेहोश होने का मामला सामने आया। वहीं सोमवार को बीजेपी नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। गर्मी के चलते कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन करने की मांग की और छुट्टी किए जाने के लिए भी कहा। मौके पर दिनेश, सौरव, अमित, रिंकू, अभिलाष, शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.