मधेपुरा, जून 10 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। तेज धूप और उमसभरी गर्मी से सोमवार को लोग परेशान रहे। प्रचंड धूप के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से परेशान लोगों को शाम होने के बाद ल्राहत मिली। मौसम में आए बदलाव का असर सोमवार को सुबह से ही दिखायी देने लगा। सुबह से ही सूर्यदेव की तल्खी शुरू हो गयी। तेज धूप के कारण सुबह करीब सात बजे से ही जलन महसूस होने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश बढ़ती चली गयी। दोपहर होते - होते प्रचंड धूप के कारण कामगारों की दुश्वारियां बढ़ गयी। सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग धूप में परेशान नजर आए। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, छाता आदि का सहारा लेते नजर आए। शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद लोगों को तेज धूप से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। केवीके के वरीय ...