अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम हर रोज नए रंग दिखा रहा है। पिछले कुछ दिनों से वातावरण में ठंडक घुली हुई थी। मंगलवार सुबह भी ठंडी हवाओं ने सुकून दिया। पर, दिन चढ़ते ही मौसम का रुख बदल गया। तेज धूप और उमस ने बेचैनी बढ़ा दी। धूप में कुछ देर खड़ा होना भारी पड़ रहा था। कूलर, पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। दोपहर के समय तेज धूप के साथ हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी और चिपचिपाहट के कारण लोगों को काफी असहजता महसूस हुई। घरों और कार्यालयों में पंखे और कूलर भी अपेक्षित राहत नहीं दे सके। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच अब सताएगी उमस मौसम विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में निचले स्तर पर नमी युक्त हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण उमस बढ़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी ग...