गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे, जिससे दोपहर होते-होते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। तेज धूप और हवा में नमी के ऊंचे स्तर के कारण वातावरण में इतनी उमस बढ़ गई कि बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह तापमान सामान्य के आसपास ही है, लेकिन हवा में मौजूद अत्यधिक नमी के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। यह भी पढ़ें- मौसम: एक सप्ताह तक अधिक गर्मी के संक...