तेज धूप और उमस ने गर्मी बढ़ाई
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने गर्मी बढ़ा दी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इस हफ्ते गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जेवर का अधिकतम तापमान 38.9 और छौलस का 38 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस रही। 45 प्रतिशत आर्द्रता रही। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान विभाग के मेट्रोलॉजिस्ट एएच वारसी ने बताया कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर सकती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.