कटिहार, जून 2 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद अचानक बढ़ी गर्मी से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक असर मखाना उत्पादक किसानों पर पड़ रहा है, जो फसल बचाने को लेकर चिंतित हैं।

किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण मखाना तालाबों का जलस्तर लगातार घट रहा है। ऐसे में फसल को सुरक्षित रखने के लिए नियमित सिंचाई एवं पटवन आवश्यक हो गया है। लेकिन क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण मोटर और पंपसेट सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। किसानों को डर है कि यदि समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिला तो मखाना उत्पादन पर प्रतिकूल प्...