कटिहार, मार्च 6 -- मनिहारी। निस मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित महीसाडीह गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक 60 वर्षीय वृद्ध महेश प्रसाद सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने वृद्ध के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। सूत्रों की माने तो मंगलवार की देर रात ही यह हादसा बदमाशों ने अंजाम दिया होगा। मगर बुधवार को वृद्ध का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष पंकज आनंद पूरे दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वृद्ध के सिर पर गंभीर चोट के निशान...