फरीदाबाद, मई 23 -- नूंह, सरसमल। जिले में शनिवार दोपहर आए तेज तूफान और आंधी ने कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं से मकानों की छत और दीवारें गिर गईं, जबकि कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता देने की बात कही है। बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। पाठखोरी गांव में सबसे ज्यादा नुकसान यह भी पढ़ें- नूंह में तेज आंधी तूफान से भारी तबाही, मकान गिरे; बिजली व्यवस्था ठपगांव पाठखोरी में तूफान का असर गांव पाठखोरी में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यहां निवासी आजाद के मकान की छत और दीवारें अचानक गिर गईं। घर के अंदर रखा बेड, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, दरवाजे और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार गिरने से टीन शेड भी टूटकर...