हापुड़, जून 11 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में मंगलवार देर रात आए तेज तूफान के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में शाहनवाज पुत्र समीम, उनकी पत्नी सोनी, बेटी परी तथा छोटी बेटी फाजिया शामिल हैं। बताया गया है कि परिवार रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित एक कच्चे मकान में रह रहा था। देर रात तेज हवा और तूफान के दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला।स्थानीय यह भी पढ़ें- तेज तूफान में मकान की छत गिरी, परिवार के चार लोग घायल लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और कई लोग एहतियात के तौर पर अपने...