हमीरपुर, मई 31 -- Hamirpur News: 29 मई की काली रात... समय करीब 12 बजे। तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में छह मजदूरों की जान चली गई। रविवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए, जिन्हें पुल ढहने से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में बांदा निवासी मजदूर कुलदीप मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। इनमें तूफान, बारिश और डरावनी आवाजों के बीच का खौफनाक मंजर भी दिखाई और सुनाई दे रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल हादसे में जान गंवाने वाले बांदा जिले के चिल्ला गांव निवासी कुलदीप का घटना से कुछ समय पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुलदीप ने यह वीड...