नयी दिल्ली, नवम्बर 9 -- क्रिकेट में आंकड़े कई बार हकीकत को छिपा देते हैं और उन्हें अलग-अलग नजरिये से परखें तो वे खेल की कई अनकही कहानियां बयां करने लगते हैं। हाल ही में श्रीलंका का 430 रन के विशाल लक्ष्य को 50 ओवर के अंदर हासिल करना हो या भारत का सपाट पिच पर 406 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पार करना, ऐसे उदाहरण यह संकेत देते हैं कि टी20 क्रिकेट के आक्रामक शॉट ने वनडे में बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान बना दिया है। लेकिन ऑकलैंड और वेलिंगटन जैसी परिस्थितियों में तस्वीर बदल जाती है। वहां तेज गेंदबाजों के लिए अधिक मदद और सफेद कूकाबूरा गेंद के सामान्य से अधिक उछाल के सामने दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज भी असहज नजर आये। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले वनडे में विराट कोहली ने 74 रन की नियंत्रित और शानदार पारी खेलकर अनुभव तथा परिस्थितियों के अनुरूप खु...