तेज गर्मी से सरकारी अस्पतालों में बढे मरीज
गंगापार, अप्रैल 23 -- नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसों में तेज गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन चालीस से पचास मरीज दवा कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुखार, उल्टी, दस्त, शरीर में दर्द, शरीर पर चकत्ते व चक्कर आदि रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। अस्पताल में दवा के लिए आई ननकी, पूनम, मनोज कुमार, राम पदारथ आदि मरीजों ने बताया कि गर्मी से हाल बेहाल है। बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। काम के चलते थोड़ा भी बाहर निकलने पर बुखार आ गया है। पीएचसी प्रभारी डॉ विमल चौरसिया ने कहा कि इस भीषण गर्मी में धूप में निकलने से पहले पूरे शरीर को कपड़े से ढक कर घर से निकलें। यह भी पढ़ें- हाइपर थर्मिया की चपेट में आकर 104 डिग्री तक बुखार झेल रहे बच्चे बीच बीच में पानी खूब पीते रहे। तेज सिर दर्द, चक्कर, बेहोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.