गंगापार, अप्रैल 25 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसों में तेज गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रतिदिन चालीस से पचास मरीज दवा कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुखार, उल्टी, दस्त, शरीर में दर्द, शरीर पर चकत्ते व चक्कर आदि रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। अस्पताल में दवा के लिए आई ननकी, पूनम, मनोज कुमार, राम पदारथ आदि मरीजों ने बताया कि गर्मी से हाल बेहाल है।पीएचसी प्रभारी डॉ विमल चौरसिया ने कहा कि इस भीषण गर्मी में धूप में निकलने से पहले पूरे शरीर को कपड़े से ढक कर घर से निकलें। यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: लू लगने से बीमार नहीं होना तो ये 8 आदतें अपनाएं, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे बीच बीच में पानी खूब पीते रहें। तेज सिर दर्द, चक्कर, बेहोशी महसूस होने पर किसी ठंडी...