आगरा, अप्रैल 29 -- जनपद के अमांपुर, सिढ़पुरा और पटियाली विकास खंड क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के बावजूद दर्जनों सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड सिढ़पुरा के ग्राम पियरी की स्थिति सबसे चिंताजनक बताई जा रही है। गांव में लगे कई हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं, जिस कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्...