कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। उत्तरी पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से इस बार उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसके लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को यह वर्षा देश के 12 राज्यों में जबकि 16 मार्च को यह यूपी और बिहार में संभावित है। गुरुवार को करीब 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं, गुरुवार को तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। उत्तरी व मध्य पाकिस्तान से इस बार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। नया विक्षोभ 14 मार्च को दस्तक देगा। अभी तो इससे पहले आए विक्षोभ का असर पहाड़ों पर दिख रहा है। इससे बर्फबारी व बारिश हो रही है पर निकट के ही हिमाचल में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। 14 के बाद हिमाचल प्रदेश को भी इस गर्मी से राहत मिल जाएगी।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 15 मार्च को उत...