तेज गर्मी और उमस झेल रहे सरकारी व सीबीएसई स्कूलों के बच्चे
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में लगातार बढ़ रही तेज गर्मी और उमस ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालात यह हैं कि दोपहर 12:30 बजे चिलचिलाती धूप में स्कूलों की छुट्टी हो रही है, जिससे बच्चों को घर लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस के कारण कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। केवल सरकारी स्कूल ही नहीं, जिले के सीबीएसई स्कूलों के बच्चों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। जबकि मिशनरी स्कूलों में 15 मई से ही समर वेकेशन शुरू हो गया है।
अभिभावकों की चिंता सीबीएसई स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावक सानू सिंह का कहना है कि दोपहर के समय तापमान काफी अधिक रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.