पाकुड़, जून 8 -- प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दोपहर करीब 02:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान काले बादलों से ढंक गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। हालांकि तेज हवा नहीं चलने के कारण क्षेत्र में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। बारिश का सबसे अधिक असर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में होने वाले साप्ताहिक हटिया पर देखने को मिला। दरअसल पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में होने वाले साप्ताहिक हटिया दोपहर 02:00 बजे के बाद ही शुरू होता है। हाट शुरू होते ही बारिश होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हटिया में दुकान लगाकर जीविका चलाने वाले लोगों ने बताया कि बारिश से हाट परिसर में कीचड़ हो जाता है, जिससे ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। मौसम खराब होने के कारण कई लोग हाट पहुं...