बस्ती, मई 1 -- बस्ती। जिले में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज हवा, गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। गुरुवार रात अचानक मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए बादल, तापमान सात डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत बारिश और तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।धूप नहीं निकलने से मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। सुबह क...