झांसी, अप्रैल 3 -- समथर (झाँसी) समथर से दवोह मार्ग ग्राम तुलसन पुरा पुलिया के पास आमने सामने दो मोटर साइकिलें भिड़ी जिसमें चालक सहित तीन लोग बुरी तरह ज़ख़्मी हुए जिन्हें राहगीरों की मदद से सरकारी एम्बुलैंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोठ भेजा गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दवोह तिराहा के पास रहने वाले कासिम पुत्र लल्लू खान उम्र करीब 40 वर्ष एवं उनकी पत्नी मदीना उम्र करीब 37 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना यू पी 93 बी आर 6841 से दवोह की ओर से समथर आ रहे थे तभी सामने से एक लाल कलर की बिना नंबर प्लेट की राइडर नई मोटर साइकिल से कबूतर डेरा दवोह रोड निवासी तनस पुत्र भूरे समथर से अपने डेरा की ओर जा रहा था जैसे ही मोटरसाइकिल तुलसन पुरा के करीब पहुंची दोनों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई,जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप स...