जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर एफसी के हेड कोच ओवेन कॉयल ने आक्रामक और मनोरंजक फुटबॉल खेलने के अपने विज़न को साझा किया है। उनके नेतृत्व में मेन ऑफ स्टील ने इंडियन सुपर लीग की तैयारी शुरू कर दी है। स्टील सिटी में लौटने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में कॉयल ने कहा कि उनका लक्ष्य जमशेदपुर को ऐसा फुटबॉल खेलने वाली टीम बनाना है, जो समर्थकों को रोमांचित करे और उनसे जुड़ाव बनाए। उन्होंने कहा कि टीम निश्चित रूप से तेज और रोमांचक फुटबॉल खेलेगी, जो देखने में आकर्षक और कुल मिलाकर उत्साह से भरा होगा। कोच ने मौजूदा टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके उद्देश्य केवल नतीजों तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीम में युवा और रोमांचक खिलाड़ी हैं, जो फैंस को अपनी सीटों से खड़ा कर देते हैं। जीत के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि दर्शक मैच का आनंद लें और उत्साहित महसूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.