बगहा, अगस्त 12 -- योगापट्टी/शनिचरी। तीर्थ यात्रा पर निकले 75 श्रद्धालुओं से भरी बस यूपी के लखीमपुर खीरी में पलट गई। इसमें सवार वार्ड सदस्य डिग्री साह, शिवशंकर प्रसाद, कुंती देवी, पैक्स अध्यक्ष मनोज चौधरी आदि ने बताया कि हरिद्वार से हमलोगों की बस खाना-पीना होने के बाद मंगलवार देर शाम में खुली। रात नौ बजे के बाद लोग सोने लगे। बस तेज रफ्तार से चल रही थी। देर रात दो बजे अचानक जोरदार आवाज हुई। जब तक हमलोग कुछ समझते बस नीचे की ओर गोता लगाने लगी। बस में बैठे लोग कभी छत से टकरा रहे थे तो कभी खिड़की से। चोट लगने पर लोग चीखने-चिल्लाने लगे। तीन बार पलटकर बस खाई में गिर पड़ी। सब लोग चोट लगने के कारण दर्द से कराहने लगे। पलटने के दौरान ही बस से गिरकर हरिशंकर लाल यादव दब गये। लोग खुद से बस का शीशा तोड़कर व जिसे जैसे जगह मिला बाहर निकला। उसके बाद बाहर नि...