इटावा औरैया, फरवरी 15 -- जसवंतनगर। रविवार बड़े चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी समेत पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन बाइक व ऑटो चालकों के चालान किए गए। काली फिल्म चढ़ी एक कार से फिल्म उतरवाई गई, जबकि तेज आवाज करने वाली बाइक को सीज किया गया। पुलिस ने बाजार और मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। महिला आरक्षियों ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर सामान हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...