पीलीभीत, मई 4 -- बीसलपुर। ट्रैक्टर पर रखी डेग तेजी से बजाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखौला निवासी आशीष शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिससे ध्वनि होने पर उन्हें दिक्कत बढ़ जाती है। गांव के ही अमन यादव ने अपने टैªक्टर पर बड़ी डेग रख ली है। वहीं पूरी आवाज से उसे बजाते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। वह आज अपने खेत पर जा रहा था। तभी अमन यादव व उसके चार साथियों ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- सिगरेट पीने से रोका तो कर दी पिटाई, चार पर केस पुलिस ने अमन यादव व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.